अयोध्या:: राम मंदिर अयोध्या में रामलला विराजमान होने के लिए तैयार हैं। अब ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के लिए मूर्ति का भी चुनाव कर लिया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोमवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कर्नाटक के शिल्पकार की तरफ से तैयार मूर्ति को मंदिर में जगह मिलेगी। 22 जनवरी को अयोध्या में मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है।जोशी ने जानकारी दी है कि कर्नाटक के अरुण योगीराज की मूर्ति को राम मंदिर में विराजमान किया जाएगा। उन्होंने लिखा, ‘जहां राम हैं, वहां हनुमान हैं। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मूर्ति का चुनाव कर लिया गया है।

हमारे देश के मशहूर शिल्पकार हमारे अरुण योगीराज की तरफ से बनाई मूर्ति को अयोध्या में विराजमान किया जाएगा।’उन्होंने लिखा, ‘यह राम और हनुमान के अटूट रिश्ते का एक और उदाहरण है…।’ उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉरर्म ‘X’ पर योगीराज और रामलला की मूर्ति की तस्वीर भी साझा की है। इससे पहले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा ने पहले ही योगीराज के नाम का बताया था।