चंदौली ब्यूरो :: राधा कृष्ण महिला महाविद्यालय अलीनगर के प्रांगण में जननायक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर धूमधाम से मनाया गया । वही गोष्ठी का आयोजन कर उनके जीवनी पर प्रकाश डालने का काम किया गया।

जाने कौन थे कर्पूरी ठाकुर

कर्पूरी ठाकुर (24 जनवरी 1924 – 17 फरवरी 1988) भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री तथा दो बार मुख्यमंत्री थे। लोकप्रियता के कारण उन्हें ‘जननायक’ कहा जाता है। २३ जनवरी २०२४ को भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरान्त भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित करने की घोषणा की है।

गोष्टी को संबोधित करते हुए समाजसेवी व अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक इंद्रजीत शर्मा ने कहा कि इन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल में भी कच्चे मकान व सादगी भरे जीवन यापन किया। इन्होंने पिछड़ों दलितों को एकजुट कर इनके उत्थान व आरक्षण की अलख जगाने का काम देश स्तर पर करने का काम किया। बहुत से इन्होंने ऐतिहासिक काम किया जो आज भी यादगार के रूप में जाना जाता है। इस मौके पर समाजवादी शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष बैजनाथ यादव,प्रबंधक परशुराम यादव, विशाल पटेल,हरदेव मौर्य,अंजू परवीन ,जेपी राम,राम भोग शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा,मुनक्का प्रसाद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।जाने कर्पूरी ठाकुर को…

By ROHIT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *