चंदौली :: 1992 में बीजेपी से कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करने वाली साधना सिंह जो 380 विधानसभा मुगलसराय की पूर्व विधायक का रही जिसे भारतीय जनता पार्टी ने साधना सिंह द्वारा निष्ठा से किए गए पार्टी के प्रति कार्यों को देखते हुए राज्यसभा सांसद के रूप में नामित किया था।मुगलसराय के पूर्व विधायक साधना सिंह को बुधवार को राज्यसभा के रूप में शपथ लेने के बाद साधना सिंह ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।मुगलसराय पूर्व विधायक तथा राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने भाजपा में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके जिसमें वह दो बार भाजपा महिला मोर्चा चंदौली की अध्यक्ष तथा तीन बार भाजपा उत्तर प्रदेश कार्य समिति की सदस्य भी रही एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भी कार्यरत थी। राज्यसभा सांसद शपथ ग्रहण के बाद उपराष्ट्रपति से मुलाकात करने के बाद साधना सिंह ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी,भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताते हुए कहा की मेरा जीवन भारतीय जनता पार्टी के लिए पूरी जिंदगी समर्पित रहेगा तथा अपने जनपदवासियों की सेवा निरंतर करती रहूंगी।