बबुरी । क्षेत्र के नबाबपुर गांव में पिछले 10 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज महिलाओ ने बुधवार की शाम चकिया मुगलसराय मार्ग को जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगी तथा बिजली आपूर्ति की मांग करने लगी। बताते चले कि पिछले 30 तारिक को ट्रक के धक्के से चकिया मुगलसराय मार्ग के किनारे लगे बिजली के खम्बे को टक्कर मार तोड़ दिया था , जिससे आपूर्ति बाधित थी। ग्रामीणों ने कई बार बबुरी पावर हाउस तथा जेई से इसकी शिकायत की, बिजली के खम्बे को लगाकर नबाबपुर गांव की बिजली आपूर्ति शुरू की जाए। परंतु समस्या का निजात ना होने से 10 दिनों बाद ग्रामीण और गांव की महिलाओं का बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा, बुधवार की शाम गांव की महिलाएं और पुरुषों ने मुगलसराय चकिया मार्ग जाम कर दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कटारे लग गई तथा आवा गमन बाधित हो गया, ग्रामीण तुरंत बिजली बनाकर आपूर्ति करने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों ने नाराज ग्रामीणों को समझा बुझा कर चक्का जाम समाप्त करवाया। तथा 3 घंटे के अंदर विद्युत आपूर्ति चालू करने का आश्वासन दिया। इस संबंध में बिजली विभाग जेई प्रदीप यादव ने बताया कि ट्रक के धक्के से बिजली का खमन टूट गया था, नया खम्मा लगा दिया था। परंतु जिस खेत के ऊपर तार आना था खेत स्वामी केबल लगाने की मांग कर रहा था, जिससे आपूर्ति शुरू नहीं हो पा रही थी, खेत स्वामी को समझा बूझकर बिजली का तार खींचकर नवाबपुर गांव की बिजली आपूर्ति देर शाम चालू कर दी जाएगी