हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। कव्वाली से लौटते परिवार पर किया था हमला
मामला 21 अप्रैल का है। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा निवासी फरमान अपने परिवार के साथ कव्वाली कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ युवकों ने परिवार की महिलाओं से बदसलूकी की। विरोध करने पर धर्मेंद्र भारती और उसके 6 साथियों ने रास्ते में गाड़ी रोककर पथराव, मारपीट और तमंचे से फायरिंग कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था।*रिश्तेदारों ने दिया था पनाह, मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार* एसपी के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत 23 अप्रैल की रात पुलिस को इनपुट मिला कि धर्मेंद्र सकलडीहा के दीनदासपुर गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां छिपा है। दबिश देने पहुंची पुलिस टीम का रिश्तेदारों ने विरोध किया। पुलिस अब इन पर भी अपराधी को शरण देने और सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज कर रही है।असलहा बरामदगी के दौरान धर्मेंद्र ने पुलिस पर फायर कर भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। इस घटना को लेकर पुलिस पर जानलेवा हमले का एक और मुकदमा लिखा जा रहा है।*खौफ का दूसरा नाम है धर्मेंद्र भारती* गिरफ्तार धर्मेंद्र भारती पुत्र मुन्ना उर्फ ओमप्रकाश मूल रूप से रेवसा, अलीनगर का रहने वाला है। पुलिस रिकॉर्ड में उसके नाम हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और गैंगस्टर एक्ट के 40 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है।पूछताछ में उसने कबूला कि 21 अप्रैल को उसने साथियों के साथ मिलकर फरमान के परिवार पर हमला किया था।फिलहाल पुलिस फरार चल रहे बाकी 6 आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।