पीडीडीयू नगर। श्री सेवा सामाजिक संस्था, दीनदयाल नगर के तत्वावधान में 26 अप्रैल को निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक शिव पार्वती लॉन, सनबीम स्कूल रोड के सामने, करवत में आयोजित होगा।शिविर में आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच और परामर्श दिया जाएगा। जांच के दौरान चयनित मरीजों को संस्था की ओर से एंबुलेंस के माध्यम से वाराणसी स्थित अस्पताल भेजकर निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।संस्था के संस्थापक सतीश जिंदल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *