चंदौली। मुगलसराय कोतवाली के प्रभारी विजय प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है। करीब चार माह के कार्यकाल के बाद उन्हें मुगलसराय कोतवाली से हटाया गया है। वहीं, चकिया थाना प्रभारी अर्जुन प्रताप सिंह को मुगलसराय कोतवाली की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, डायल-112 प्रभारी संजय सिंह को चकिया थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। अर्जुन प्रताप सिंह करीब 13 महीने से चकिया थाना प्रभारी के पद पर तैनात थे। अब उन्हें मुगलसराय कोतवाली की कमान सौंपी गई है।
बताया जा रहा है कि पुलिस विभाग में अर्जुन प्रताप सिंह की गिनती तेजतर्रार पुलिस अधिकारियों में होती है। उनकी नई तैनाती के बाद मुगलसराय क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विजय प्रताप सिंह पर मारपीट का आरोप ।

जानकारी के मुताबिक, विजय प्रताप सिंह पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का आरोप लगा था। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस अधीक्षक ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए विजय प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।
अब मुगलसराय कोतवाली की जिम्मेदारी अर्जुन प्रताप सिंह को मिलने के बाद पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हैं।