नौगढ़ थाना पुलिस ने कौवाघाट पुल के पास की कार्रवाई, 8.50 लाख रुपये कीमत का गांजा और बिना नंबर प्लेट बाइक बरामद

चन्दौली ब्यूरो :: 1 मई 2026::जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चन्दौली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना नौगढ़ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 32.100 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 8.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, कौवाघाट पुल के पास एक मोटरसाइकिल से गांजा ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर तत्काल घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। उनके पास से भारी मात्रा में गांजा और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आपस में रिश्तेदार हैं और बिहार से सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर चन्दौली, मिर्जापुर और सोनभद्र जिलों में पुड़िया बनाकर बेचते थे। इसी से वे अपना जीवन यापन करते थे।

पुलिस ने थाना नौगढ़ में मुकदमा संख्या 46/26, धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • मुलायम यादव (30 वर्ष), निवासी भभुआ, बिहार
  • बलवन्त यादव उर्फ गुल्लू (32 वर्ष), निवासी चन्दौली

बरामदगी:

  • 32.100 किलोग्राम अवैध गांजा
  • एक मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *