रिपोर्ट: रोहित यादव

आंध्र प्रदेश::खेल जगत के इतिहास में पहली बार, भारत में समुद्र तटीय ग्रेपलिंग कुश्ती का आयोजन हो रहा है। ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया के कुशल मार्गदर्शन में आंध्रप्रदेश (विशाखापट्टनम) के राधा कृष्ण समुद्र तट के विशाल प्रांगण में आंध्रप्रदेश ग्रेपलिंग कमेटी एवम ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय बीच ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते हुए एशिया ग्रेपलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष GCi प्रमुख श्री दिनेश कपूर जी, GCi महासचिव श्री बृजनंदन शर्मा जी, GCi कोषाध्यक्ष श्री विनोद शर्मा जी, एवम आंध्रप्रदेश ग्रेपलिंग के पदाधिकारीगण,, इस पहली राष्ट्रीय समुद्र तटीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों से कुल 600 से अधिक महिला पुरुष, बालक बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है।

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भी इस आयोजन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की है। भविष्य में इस समुद्र तटीय ग्रेपलिंग कुश्ती का विस्तार संपूर्ण विश्व के अलग अलग देशों में किया जाएगा।
स्रोत: जनसूचना एवं प्रसार विभाग, ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया।