चंदौली ब्यूरो। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्कार भारती पब्लिक स्कूल अधवार में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार त्रिपाठी ने विद्यालय परिसर में आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
वहीं विद्यालय के उप प्रबंधक एवं अधिवक्ता अरुण कुमार पांडेय ने अशोक का पौधा रोपित कर अभियान में सहभागिता निभाई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना समय की आवश्यकता है।
इस अवसर पर चंदन, राहुल, नंदन, शुभेंदु सहित अन्य लोगों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पौधों की देखभाल करने तथा समाज को हरित बनाने का संदेश दिया।
विद्यालय परिवार ने लोगों से अपील की कि वे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़कर अपनी मां के सम्मान में एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके संरक्षण का संकल्प लें।रिपोर्ट : BTT NEWS
