BharatTimesToday News
मुगलसराय/चंदौली :: मुगलसराय के कैलाशपुरी क्षेत्र में इस गर्मी बच्चों और युवाओं के लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है —“नन्द समर कैंप 2026” का आयोजन।
नन्द बॉक्सिंग एकेडमी एवं सेल्फ डिफेंस योगा ट्रेनिंग सेंटर के तत्वावधान में आयोजित यह 21 दिवसीय समर कैंप 24 मई 2026 से शुरू किया जा रहा है। इसके संयोजक कुमार नंद जी ने बताया कि इस तरह के कैंप का आयोजन उनके द्वारा विगत ६ वर्षों से संचालित किया जा रहा है पिछले साल कैंप नहीं लग पाया जिस से बच्चे और गार्जियन काफी परेशान थे उनके द्वारा विशेष रूप से आग्रह पर पुनः कैंप का आयोजन किया जा रहा है जो कि अब लगातार होता रहेगा और उन्होंने बताया कि विगत आने वाले महीनों में भी हमारे संस्था द्वारा कई प्रकार की आकर्षक प्रोग्राम की योजनाएं बनाई गई है जिसकी आधिकारिक सूचना अपने पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद की जाएगी उन्होंने बताया कि इस कैंप में अनुभवी शिक्षकों के देख रेख में युवाओ और बच्चों को कई प्रकार की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिनमें — डांस, मेहंदी,ब्यूटीशियन,सेल्फ डिफेंस,ड्राइंग,स्पोकन इंग्लिश, मॉडलिंग,योगा और बॉक्सिंग शामिल हैं। आयोजकों के अनुसार, मात्र 199/- रुपये में प्रतिभागियों को सभी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कैंप का आयोजन📍 Economics Point, Near Laxmi Public School, Kailashpuri, Mughalsarai में किया जाएगा।
कार्यक्रम से जुड़े प्रशिक्षकों और आयोजकों का कहना है कि इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में आत्मविश्वास, फिटनेस, कला और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना है।
रजिस्ट्रेशन एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें —📞 9918429167, 838193091