रिपोर्ट:जमील अख्तर वाराणसी

वाराणसी:: 22 जनवरी 2024 अयोध्या में प्रभु श्री राम लला विराजमान होने जा रहे हैं। यह उत्सव देश के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है इसी उपलक्ष्य में काशी की सनातनी संस्था ब्रह्मराष्ट्र एकम दिनांक 2 फरवरी से 17 मार्च 2024 तक 45 दिवसीय श्री राम पग यात्रा हजारों लाखों रामभक्तो के साथ मिलकर एकजुट होकर अयोध्या से श्रीलंका तक जा रही है। यह यात्रा प्रभु श्री राम के प्रति अपनी आस्था को जागृत कर सभी युवाओं और सभी समुदाय व वर्गों में एकता समानता और अखंडता के सूत्र में बांधते हुए उन्हें अपनत्व के एहसास को दिखाना चाहती है। इसी संदर्भ में सस्था द्वारा श्रृंगेरी मठ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सभी वर्ग समुदाय के लोग व विशिष्टजन उपस्थित रहे। साथ ही अब तक संस्था द्वारा किए गए अनेको धार्मिक व सामाजिक कार्य को एल. ई. डी स्क्रीन पर दिखलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम सभी अतिथियों का अंग वख एवं माथे पे तिलक लगा के स्वागत किया गया। तत्पश्चात श्रीराम दरबार की प्रतिमा पर पुष्प अर्चन सभी अतिथियों द्वारा किया गया। गणेश वंदना राम झांकी और शिव झाकी की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक डॉ सचिन मिश्र द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *