दुल्हीपुर क्षेत्र के मोहम्मद पूर गांव मे जन चौपाल के माध्यम से गांव की विकास के बारे में होने वाली समस्याओं के संदर्भ में 12 साल विकास की ओर का आयोजन किया गया इस आयोजन की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह रही राज्यसभा सांसद द्वारा वृक्षारोपण किया गया इसके उपरांत गांव में होने वाली बीमारी के लिए दवा वितरण किया गया एवं इंस्टॉल लगाकर भारत स्वच्छ मिशन के अंतर्गत स्वच्छता अभियान के तहत सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। चौपाल में उपस्थित गर्भवती महिलाओं का गोद भराई किया गया ।छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी किया गया चौपाल के माध्यम से वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन विकलांग पेंशन एवं आयुष्मान भारत की तरफ से 5 लाख के स्वास्थ्य विभाग के बारे में लोगों को जागरूक किया गया इस अवसर पर मोहम्मदपुर ग्राम प्रधान चंदा देवी, डॉक्टर ओपी सिंह, संदीप पटेल, संग्राम पटेल, विष्णु पटेल, आशीष तिवारी, पूर्व प्रधान रामनरेश पटेल स्वास्थ्य विभाग प्रभारी डॉ रविकांत, डॉ अमित कुमार सिंह,प्रेमनाथ कुशवाहा,रेनू, प्रीति चौहान, पुष्पा शर्मा, पूनम सिंह, ममता ,आकांक्षा मौर्य एवं गांव के सभी गणमान्य पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।