मुगलसराय/चंदौली: गल्ला मंडी सुपर मार्केट क्षेत्र के एक नाले में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने शव देखा, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नवजात को जन्म के बाद नाले में फेंक दिया गया था। घटना से लोगों में गहरा आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि लोकलाज के डर से यह कदम उठाया गया होगा। सूचना पर कस्बा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि पता चल सके कि नवजात को यहां कौन छोड़ गया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *